बीकानेर में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, पास में नशे का सामान बरामद
बीकानेर, 16 अगस्त। मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक खंडहरनुमा क्वार्टर में करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अजय मौर्य पुत्र राम लखन मौर्य, निवासी मुक्ता प्रसाद के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:45 बजे पुराने हाउसिंग बोर्ड कार्यालय के आवासन मंडल के खंडहरनुमा क्वार्टर में युवक के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम से सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद, मोहम्मद सत्तार एवं राजकुमार खड़गावत एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे।
मौके पर मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस की टीम, हनुमान जी एवं संजय जी सहित अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में आवश्यक जांच-पड़ताल और कार्रवाई की गई। इसके बाद शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में �