बताया जा रहा है कि 27 अक्टूबर को युवती ने रायपुर जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। इस दौरान दयालबंद निवासी अभिषेक सलूजा उसे रेलवे स्टेशन छोड़ने पहुंचा। सफर के दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई और मोबाइल नंबर भी साझा किए गए।
आरोप है कि युवती से बीमा पॉलिसी की जानकारी लेने के बहाने आरोपी ने उसे स्टेशन रोड स्थित एक लॉज में बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकी दी और मौके से फरार हो गया।
पीड़िता की शिकायत पर तारबाहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, लॉज में आरोपी का पहचान पत्र जमा नहीं कराए जाने के मामले में संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
#korba #bilaspur #chhattisgarhupdate24 #chhattisgarh #viral
Korba, Korba | Oct 31, 2026