कोईलवर: कुल्हड़ियां टोल प्लाजा के समीप पुलिस ने अंग्रेजी शराब से लदे पिकअप के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
शनिवार को कोईलवर थानान्तर्गत कुल्हड़ियां टोल प्लाजा के समीप सेअवैध विदेशी शराब लदे 01 पीकप के साथ 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है। बता दे की 15. नवंबर 2024 को सूचना मिली की यू०पी० से अवैध शराब लदा एक पिकअप आ रही है। जो पटना के ओर जा रही है। इस संबंध मे कोईलवर थाना पुलिस को एक सूचना मिली थी कि यूपी के तरफ से शराब से भरी पिकअप पटना के तरफ जा रही है।