कोईलवर: बिशनपुर और सारीपुर बालू घाट से अवैध व ओवरलोड बालू लदे 5 ट्रैक्टर को चांदी थाने की पुलिस ने किया ज़ब्त, चालक फरार
कोईलवर प्रखंड के चांदी थाना अंतर्गत अवैध तथा ओवरलोड बालू लदा पांच ट्रैक्टर को बिसुनपुर व सारीपुर बालू घाट से पुलिस ने जब्त किया है ।चांदी थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने शनिवार कि साम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि चांदी थाने की पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बिशनपुर एवं सारीपुर बालू घाट से अवैध तथा ओवरलोड ट्रैक्टर परिवहन करते हुए जा रहे हैं।