कोईलवर: सलेमपुर गांव से पुलिस ने हजारों लीटर अर्ध निर्मित महुआ शराब को किया विनष्ट, लगभग 300 लीटर शराब को किया ज़ब्त
कोईलवर प्रखंड के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर गांव स्थित नदी के किनारे से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चांदी थाने की पुलिस हजारों लीटर अर्ध निर्मित महुआ शराब को विनष्ट किया है। वही लगभग 300 लीटर महुआ शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस आशय की जानकारी आज शनिवार की शाम 5:30 बजे चांदी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रोशन ने दी है।