कोईलवर: कायमनगर में कई वर्षों से बंद पड़ा आरो प्लांट हुआ चालू, ग्रामीणों में खुशी की लहर
कोईलवर प्रखंड के कायम नगर गांव स्थित ग्रामीणों के शुद्ध पेयजल के लिए लगा आरो प्लांट पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा था। जिसे खबर के माध्यम से मेरे द्वारा दिखाया गया था। इस दौरान खबर को संज्ञान में लेते हुए विभाग के द्वारा आज शनिवार को दिन के 3:00 बजे से चालू कर दिया गया। इस संबंध मे कायमनगर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार ने दी जानकारी।