खड़गपुर: आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 223 बैजलपुर के नए भवन का डीएम ने फीता काटकर किया उद्घाटन
जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह द्वारा शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 223 बैजलपुर के नए भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा नवनिर्मित भवन का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में यह केंद्र का अपना भवन नहीं था तथा निजी भवन में संचालित था। जमीन की आपूर्ति होते ही नए भवन का शिलान्यास किया गया था जो आज पूर्ण हो गया.