धौलपुर: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए सर्व धर्म प्रार्थना सभा आयोजित, महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डाला गया
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शहरभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्व अहिंसा दिवस के मौके पर जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय पार्क में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में मौजूद अतिथियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।