सरधना: लावड़ कस्बे में छत पर खेल रहे बालक पर बंदरों ने किया हमला, घायल बालक अस्पताल में भर्ती
सरधना तहसील क्षेत्र के कस्बा लावड़ में छत पर खेल रहे बालक पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में घायल हुए बालक को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने रेबीज़ का टीका लगाकर घायल बालक को रेफर कर दिया। गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से कस्बे में बंदरों का आतंक छाया हुआ है जिसको लेकर कस्बा वासी परेशान हैं।