बिदुपुर: रामदौली गांव में करंट लगने से मां-बेटी की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा
बिदुपुर थाना क्षेत्र के रामदौली गांव में करंट लगने से मां बेटी की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। वही परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।