बिदुपुर: बिदुपुर थाना के मलाही पकरी उर्फ ऊंची डीह गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
बिदुपुर थाना क्षेत्र के मलाही पकरी उर्फ ऊंची डीह गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गई। महिला के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। मृतक की पहचान स्थानीय रानी झा के रूप में हुई है। सूचना पर बिदुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।