बिदुपुर: बिदुपुर थाना के रामदौली गांव में एक घर का ताला तोड़कर सोना, चांदी के जेवर कपड़ा अन्य सामान चोरी कर ले गए चोर
बिदुपुर थाना के रामदौली गांव में एक घर का ताला तोड कर चोरों ने सोना चांदी के जेवर कपड़ा अन्य सामान करीब 5 लख रुपए का चोरी करके ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। स्थानीय अनिल कुमार सिंह के घर में चोरों ने घर का ताला तोड़कर तीन कमरे से सोना चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।