बिदुपुर: कंचनपुर गांव से बिदुपुर थाने की पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के मामले में दो आरोपित को किया गिरफ्तार
बिदुपुर थाना की पुलिस पदाधिकारी ने गुप्त सूचना के आधार पर कंचनपुर गांव में छापेमारी कर दो एससी एसटी एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपित स्थानीय विजय राय एवं सूरज राय बताया गया। बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि कंचनपुर गांव से दो एससी एसटी एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार कर कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।