बिदुपुर: बिदुपुर थाना क्षेत्र से एक मिठाई दुकान एवं एक साइकिल दुकान से बाल श्रम धावा दल ने दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त
बाल श्रम उन्मूलन धावा दल ने बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मिठाई दुकान एवं साइकिल रिपेयरिंग दुकान से दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। दोनों दुकानदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने बताया कि एक मिठाई दुकान एवं साइकिल रिपेयरिंग दुकानदार से दो बाल श्रमिक को मुक्त करा कर दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।