धौलपुर। परशुराम नगर कॉलोनी, शारदेय स्कूल के पास बारिश के बाद जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। कॉलोनी की गलियों में पानी जमा होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कॉलोनी में पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी के साथ-साथ गंदगी और मच्छरों की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। #DholpurNews #highlightseveryone #highlight #followerseveryone #follower