पटना ग्रामीण: बिहार शिक्षा विभाग में प्रशासनिक लाचारी और सॉफ्टवेयर की खामियों से करोड़ों के फर्जीवाड़े का संकट
बिहार के शिक्षा विभाग में प्रशासनिक लाचारी और सॉफ्टवेयर की खामियों के कारण करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। विभाग के जिला और प्रखंड कार्यालयों में करीब दो हजार पद खाली पड़े हैं तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, लेखापाल और सहायकों के नब्बे प्रतिशत पद रिक्त हैं। पोर्टलों की खामियों से भागलपुर, पटना, पूर्णिया और सुपौल समेत कई जिलों में अवैध न