उज्जैन ग्रामीण: बोहरा समाज ने खुद आगे आकर हटाया मस्जिद का हिस्सा, सिंहस्थ-2028 की तैयारी में सड़क चौड़ीकरण के लिए बड़ी पहल
उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच सड़क चौड़ीकरण का काम जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे गोपाल मंदिर के सामने छत्री चौक इलाके में बोहरा समाज की मस्जिद के एक हिस्से को हटाने का काम शुरू किया गया। खास बात यह रही कि मस्जिद के हिस्से को हटाने के लिए समाज के लोग खुद आगे आए और हथौड़े से तय हिस्से को तोड़ते हुए नजर आए। प्रशासन के मुताबिक, सड़क