जयसिंहनगर: भुरका में मारपीट करने वाले ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भुरका में मारपीट करने का मामला बुधवार की दोपहर 2 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादी श्याम सुंदर बैगा पुत्र कतकू बैगा ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसके साथ आपसी रंजिश में ट्रैक्टर चालक रिंकू लोनी ने गाली गलौज देकर मारपीट किया है व जान से मारने की धमकी दिया है।