जयसिंहनगर: निगाई में पत्नी के साथ मारपीट करने वाले पति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निगाई में पत्नी के साथ पति के द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मंगलवार की शाम 7 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादिया शकुंतला बाई यादव ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसका पति उसके साथ घरेलू बात पर गाली गलौच देकर मारपीट किया है व जान से मारने की धमकी दी है।