जयसिंहनगर: मलौटी में धान गाहाई के दौरान ट्रैक्टर में लगी भीषण आग, धान जलकर राख हो गया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मलौटी में मंगलवार की शाम 5 बजे लगभग धान गाहाई के दौरान ट्रैक्टर में भीषण आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है मलौटी में एक खेत मे ट्रैक्टर धान की गाहाई कर रहा था उसी दौरान अचानक ट्रैक्टर के अगले हिस्से में आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया।