घाटमपुर: अपर मुख्य सचिव ने गौशालाओं का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
घाटमपुर क्षेत्र में अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम ने मंगलवार देर शाम 9 बजे गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र की परास और भीतरगांव के बेहटा गंभीरपुर गौशालाओं में पहुंचकर मौके की स्थिति देखी और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।परास गौशाला में निरीक्षण के दौरान उन्होंने चारा और पानी की उपलब्धता की स्थिति देखी।