जनपद जालौन में शांतिपूर्ण और नकलविहीन माहौल में नीट परीक्षा संपन्न, 1536 अभ्यर्थी हुए शामिल, 141 रहे अनुपस्थित
मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी)-2026 रविवार को जनपद जालौन के 5 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा को नकलविहीन और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और निगरानी के इंतजाम किए थे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया गया, जिससे परीक्षा बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सकी। जनपद में नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के लिए कुल 1677 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1,536 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 141 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा एकल पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई।
Orai, Jalaun | Jun 21, 2026