अवगत कराना है कि डॉयल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोतवाली कोंच क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला पटेल नगर में एक विवाहिता द्वारा आग लगा ली गयी है । प्रकरण की सूचना पर कोतवाली कोंच पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गयी तो पीड़िता द्वारा बताया गया कि उसके पति द्वारा उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसे जलाने की कोशिश की गयी है । पीड़िता को उपचार हेतु सीएचसी कोंच लाया गया था जहां से बेहतर उपचार हेतु उरई रेफर किया गया है । पीड़िता की हालत स्थिर है । पीड़िता के परिजन के तहरीर के आधार पर कोतवाली कोंच पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है । प्राप्त साक्ष्यो के आधार नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कोंच द्वारा दी गयी बाइट ।
5 views | Jalaun, Uttar Pradesh | Jun 21, 2026