मंडला: कल ज़िला मुख्यालय के पांच केंद्रों पर होगी राज्य सेवा परीक्षा, 90 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य
Mandla, Mandla | Apr 25, 2026 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिले में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शनिवार चार बजे आयोग की ओर से नियुक्त संभागीय प्रेक्षक डॉ अशोक कुमार भार्गव ने निर्धारित पांच परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। परीक्षा 26 अप्रेल को दो सत्रों में होगी।