पोड़ैयाहाट: विधायक प्रदीप यादव ने रांची में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर संथाल परगना के विकास के लिए सौंपी चार सूत्री मांगें
पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने शुक्रवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गोड्डा सहित पूरे संथाल परगना क्षेत्र से जुड़े चार अहम मुद्दों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग पत्र सौंपा।सिंचाई व्यवस्था, उच्च शिक्षा, पिछड़े वर्ग के अधिकारों और एक दिव्यांग मेधावी छात्र के सम्मान को लेकर मुख्यमंत्री से मांग की गई है।