हरियाणा में IAS-IPS अफसरों की शादी, वरमाला के बाद पत्नी का हाथ उठाकर सेलिब्रेट किया, मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान मिले..
#panchkula #haryana
हरियाणा के पंचकूला में तैनात ADC विवेक आर्य और DCP अदिति सिंह शादी के बंधन में बंध गए। रविवार दोपहर पंचकूला स्थित शिवालिक कंट्री क्लब में दोनों ने सात फेरे लिए।
समारोह में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, DGP डॉ. अजय सिंघल समेत प्रदेश के कई IAS और IPS अधिकारी शामिल हुए।
वरमाला की रस्म के बाद विवेक आर्य ने अदिति सिंह का हाथ उठाकर जश्न मनाया। विवेक चरखी दादरी के रहने वाले हैं, जबकि अदिति सिंह उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली हैं। दोनों की मुलाकात UPSC परीक्षा पास करने के बाद मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी।