शिमला ग्रामीण: ग्रामीण शिमला के तारादेवी टुटू बाईपास के बीच एमसी कूड़ेदान की गाड़ी गिरी, चालक की मौके पर हुई मौत
तारादेवी टुटू बाईपास के बीच एमसी कूड़ेदान की गाड़ी 7 बजे सड़क से अनिंयंत्रित होकर गिरी, जिसमें चालक की मौके पर मौत हो गई। मथौली के स्थानीय लोगों ने सुबह जब तेज गाड़ी गिरने की आवाज सुनी तो वह मौके पर मथौली की घासनी पर पहुंचे और गाड़ी में सवार लोगों को खोजने लगे। कुछ समय के पश्चात एमसी कूड़ेदान की गाड़ी से 150 मीटर गाड़ी चालक का शव मिला।