गंगापुर: प्रभारी सचिव महेन्द्र सोनी एवं संभागीय आयुक्त सांभर मल वर्मा ने कलेक्ट्रेट में ली संयुक्त समीक्षा बैठक
बैठक में प्रभारी सचिव ने युद्धस्तर पर कार्य कर सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित कर आमजन को शीघ्र राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। वहीं संभागीय आयुक्त ने पीएचसी सीएचसी में वार्डों में कूलर, एसी, हीट वेव संबंधी दवाओं की निर्बाध आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।