गंगापुर: अतुल कुमार सक्सेना, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने उपकारागृह गंगापुर सिटी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान उप कारागृह में कीटनाशक के छिड़काव, सीवरेज, बंदियों को कैंटीन की सुविधा, सूखे व गीले कचरे के अलग-अलग निस्तारण, जेल में विजिटर्स रूम,पीने के पानी, बैरकों में साफ-सफाई, बंदियों के स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं, भोजन व्यवस्था, बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, पीने के पानी की सुविधा, रसोई-घर एवं बैरको की साफ-सफाई आदि के संबंध में जांच की गई।