गंगापुर: प्रभारी सचिव महेन्द्र सोनी ने वजीरपुर के बागवाला मोहल्ले में जमीनी स्तर पर पेयजल आपूर्ति का लिया जायजा
गंगापुर सिटी एचसीएम रीपा,जयपुर के अतिरिक्त महानिदेशक एवं गंगापुर सिटी के प्रभारी सचिव महेन्द्र सोनी ने वजीरपुर के बागवाला मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति का जमीनी स्तर पर जायजा लिया। नव निर्मित नलकूपों की गुणवत्ता को भी देखा।निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने स्वयं चखकर पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता को जांचा।पेयजल की गुणवत्ता व नियमित सूचारु आपूर्ति के निर्देश दिए।