सुधेड़ बाईपास की समस्या का 31 दिसंबर तक समाधान करने का लक्ष्य!
धर्मशाला के सुधेड़ बाईपास पर भूस्खलन की समस्या से जूझ रहे लोगों और वाहन चालकों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। लोक निर्माण विभाग ने प्रभावित सड़क की तकनीकी जांच तेज कर दी है। ₹5.27 करोड़ की डीपीआर को अभी सरकार की मंजूरी का इंतजार है। वहीं, पहाड़ी को स्थिर करने के लिए IIT मंडी और NIT हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह भी ली जा सकती है।