मधुबन सामूहिक दुष्कर्म मामले का 4 घंटे में खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण के मधुबन थाना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के करीब चार घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया। मामले में शिवहर और पूर्वी चंपारण पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।।।।।।।।।।।।।
#MadhubanNews #EastChamparanPolice #MotihariNews #BiharCrimeNews #Todays24CrimeNews