पटना ग्रामीण: पटना में RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा “महाराष्ट्र जैसा ही बदलाव बिहार में भी होगा, थोड़ा इंतज़ार कीजिए”
पटना में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार की राजनीति पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि “जिस तरह महाराष्ट्र में हुआ था, वैसा ही यहां भी होने वाला है। थोड़ा इंतज़ार कीजिए। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि गृह विभाग के बाद स्पीकर, क्या अगला नंबर सीएम पद का है?—तो उन्होंने कहा कि यह फैसला सरकार और NDA नेताओं का विशेष अधिकार है।