पटना ग्रामीण: 12 साल बाद पटना का मोस्टवांटेड दुर्गेश मिश्रा उर्फ गोलू पंडित लोहानीपुर से STF के हत्थे चढ़ा
बिहार एसटीएफ ने राजधानी पटना के मोस्टवांटेड अपराधी दुर्गेश मिश्रा उर्फ गोलू पंडित को 12 साल की फरारी के बाद गिरफ्तार कर लिया। बुद्धा कॉलोनी का रहने वाला यह कुख्यात अपराधी अपने हुलिया में बदलाव कर लोहानीपुर के एक किराए के मकान में छिपा हुआ था। दुर्गेश मिश्रा पर हत्या,अपहरण,रंगदारी और लूट सहित दर्जनों गंभीर मामले दर्ज थे,जिनकी तलाश में पुलिस वर्षों से जुटी थी।