सुजानगढ़: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संभावित सालासर दौरा, बालाजी के दर्शन और कार्यकर्ताओं से संवाद का कार्यक्रम प्रस्तावित
सालासर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रविवार को सालासर बालाजी धाम के संभावित दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर में सालासर पहुंच सकते हैं। इस दौरान सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन-पूजन करने और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।