न्यूज़ देशआदेश जन्मदिन पर युवा नेता इर्शाद मलिक ने मरीजों में बांटे फल, जाना हालचाल
देशआदेश
पांवटा साहिब। कांग्रेस पार्टी के युवा नेता इर्शाद मलिक ने अपने जन्मदिन को सेवा और मानवता के नाम समर्पित करते हुए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में भर्ती दर्जनों मरीजों को फल वितरित किए।
इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इर्शाद मलिक ने मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत करते हुए उनका हौसला भी बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को जरूरतमंदों और समाज की सेवा के साथ मनाना सबसे बड़ी खुशी है। मरीजों ने भी उनके इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।
जन्मदिन पर सेवा का संदेश देते हुए इर्शाद मलिक की इस पहल को लोगों ने सराहा।