सिमरिया: भारी बारिश से बोदा गांव जलमग्न, सड़कें, स्कूल, घर डूबे; निकासी न होने से ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त
Simariya, Panna | Aug 19, 2026 सिमरिया के बोदा गांव में मूसलाधार बारिश और लचर ड्रेनेज सिस्टम ने तबाही मचा दी है। गांव स्विमिंग पूल बन चुका है, गलियों से लेकर घरों और स्कूलों तक कई फीट पानी भरा है। राशन-सामान बर्बाद हैं और बच्चों की पढ़ाई ठप है। हर साल यही मंजर, पर प्रशासन खामोश! बीमारियों के खतरे के बीच बेबस ग्रामीण आंसुओं के साथ स्थायी समाधान की गुहार लगा रहे हैं।