सरदारपुर: रिंगनोद में टोल टैक्स के पास लूट का खुलासा, KTM बाइक से आरोपियों की पहचान, 3 गिरफ्तार, 4 फरार
Sardarpur, Dhar | Oct 13, 2025 राजगढ़-कुक्षी मार्ग पर ग्राम रिंगनोद में टोल टैक्स के पास हुई लूट का रिंगनोद चौकी पुलिस ने 24 घंटे में ही पर्दाफाश कर दिया है। घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए दो बाइक सहित मोबाइल फोन को जप्त किया है। आरोपियों की पहचान केटीएम बाइक के माध्यम से हुई है।