सूरजपुर: जीवन दीप समिति की बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर दिया गया जोर
जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों की व्यवस्थाओं, दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। मंत्री श्री बघेल ने चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।