गोविंदगढ़: गोविंदगढ़-रामबास निकाय चुनाव में 142 प्रत्याशियों में 107 निर्दलीय, भाजपा के सामने बागियों की चुनौती, 11 सितंबर को मतदान
नवनिर्मित गोविंदगढ़-रामबास नगरपालिका के पहले बोर्ड गठन के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा। मतदान से पहले कस्बे की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। नगरपालिका पर कब्जे के लिए भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को दोपहर एक बजे तक प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ वार्डों में घूमकर मतदाताओं से संपर्क करते नजर आए।