चरखारी: चरखारी निवासी पूर्व सांसद ने ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली सप्लाई के लिए विद्युत बोर्ड समिति के सभापति से की मांग
चरखारी निवासी पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने मंगलवार 4 बजे स्थानीय पत्रकारों से बात करते हुए जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सिंचाई के लिए 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की मांग विद्युत बोर्ड के सभापति एवं एमडी से की है। उन्होंने कहा कि अगर किसानों की समस्या का समाधान न किया गया तो वह जिला मुख्यायल में धरना प्रदर्शन करेंगे।