चरखारी: खरेला के पाठा गांव के समीप बाइक असंतुलित होकर हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाइक सवार दो लोग हुए घायल
35 वर्षीय शिवचरण व 28 वर्षीय रज्जू दोनों बाइक में सवार होकर सोमवार समय तकरीबन 5 बजे पहरेथा से पाठा मेला देखने जा रहे थे। तभी पाठा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है।