चरखारी: चरखारी स्थित मलिक मुहम्मद शाह रह.अलै. का सालाना उर्स शरीफ़ बड़े धूमधाम से मनाया गया
चरखारी तहसील के खरेला पंचायत अंतर्गत पहरेथा स्थित मज़ार-ए-अक़दस पर हज़रत मलिक मुहम्मद शाह आजम अरबी रह.अलै.का एक दिवसीय सालाना उर्स शरीफ़ रविवार समय तकरीबन 4 बजे मनाया गया। इस्लामिया स्कूल शनिचरी बाजार खरेला से चादर उठाई गई ।सालाना उर्स शरीफ़ में नातिया क़लाम एवं तक़रीर के साथ मज़ार-ए-अक़दस पर फ़ातिहा ख्वानी का आयोजन किया गया।