चरखारी: चरखारी में किशोरियों को मिला नेतृत्व और स्वास्थ्य का प्रशिक्षण, 60 किशोरियों को माहवारी स्वच्छता की जानकारी दी गई
लोकपथ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सोमवार समय 2 बजे आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में किशोरियों को नेतृत्व और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। अनिल गेस्ट हाउस में आयोजित इस शिविर में चरखारी विकासखंड के 11 गांवों से 60 किशोरियों ने हिस्सा लिया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और लैंगिक समानता के प्रति जागरूक करना था।