भदोही: भदोही में मोहर्रम के जुलूस में बवाल करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
वर्ष 2012 में मोहर्रम के जुलूस के दौरान बवाल और सड़क जाम करने के मामले में वांछित चल रहा एक अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ा। आरोपी शमीम, निवासी सरदार बाजार खां, भदोही, पर गंभीर धाराओं सहित विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। उसने पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया था और वर्षों से दूसरी जगह रह रहा था।