भदोही: भदोही के नेताओं ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिलकर जिले को लेकर दो अहम मांग पत्र सौंपे
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के यूपी सचिव व भदोही प्रभारी कमल तिवारी और जिलाध्यक्ष विकास दुबे ने केंद्रीय मंत्री व पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान से भेंट कर दो मांग पत्र सौंपे। पहले पत्र में काशी नरेश पीजी कॉलेज, भदोही को विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग की गई, वहीं दूसरे पत्र में वंदे भारत एक्सप्रेस को ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर 2 मिनट के ठहराव की मांग की गई।