भदोही: महबूबपुर में राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कालीन उद्यमियों से मुलाकात की, समस्याओं पर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने भदोही में कालीन उद्योग क्षेत्र से जुड़े लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यहां का कालीन उद्योग भारतीय हस्तकला की पहचान बनकर विश्व स्तर पर अपनी छाप छोड़ चुका है। बैठक के दौरान उन्होंने उद्योग की समस्याएं और सुझाव भी सुने।