भदोही: भदोही शहर के मर्यादपट्टी में महिलाओं से छेड़खानी करने वाले युवक को किया गिरफ्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों से छेड़खानी की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुल्तान अहमद (23 वर्ष), निवासी मदारीपुर, कोतवाली रोड, रजपुर भदोही, महिलाओं को गलत इशारे कर रहा था। घटना पुराने बस अड्डे के पास रोड पर खड़े युवक की संदिग्ध गतिविधियों पर HC पूनम और उनकी टीम की नजर पड़ी। पूछताछ में उसने छेड़खानी की बात कबूल की।