भदोही: भदोही कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ हत्यारोपी को फिर से किया गिरफ्तार, जमानत पर था बाहर
भदोही पुलिस ने विवेकानंद चौराहा बाईपास से अवैध तमंचा और कारतूस के साथ आकिब अंसारी (22) को गिरफ्तार किया। आरोपी हत्या के मामले में पूर्व में जेल जा चुका था और हाल ही में 5 जून को जमानत पर रिहा हुआ था। मुखबिर की सूचना पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया। आकिब का आपराधिक इतिहस भी दर्ज है।