भदोही: भदोही मिर्जापुर लोकसभा के पूर्व सांसद रामरती बिंद का हुआ निधन
प्रखर समाजवादी नेता और बिंद समाज के कद्दावर प्रतिनिधि रामरती बिंद का आज वाराणसी के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे लगभग 90 वर्ष के थे। रामरती बिंद वर्ष 2002 में भदोही लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। इसके पूर्व वे ज्ञानपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे और प्रदेश सरकार में मंत्री पद भी संभाला।